back to top

देश को नई दिशा देंगे यूपी के युवा

अभिषेक बाजपेई,लखनऊ। अब तक कई मामलों में रिकॉर्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश एक नए उपलब्धि की दिशा में बढ़ रहा है। अगले पांच साल में श्रम बल के तौर पर उत्तर प्रदेश एक बड़ा योगदान देने की तैयारी कर रहा है।

2019 से 2023 के बीच प्रदेश 15 से 30 आयु वर्ग के 78.94 लाख नए कामगार देगा, जो किसी भी राज्य की श्रम शक्ति के ज्यादा है। अपने प्रदेश के बाद जो दो अन्य राज्य जो नए कामगारों के तौर पर अपना योगदान देंगे वह है मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र। इस अवधि में जहां महाराष्ट्र से 52.98 लाख कामगार और मध्य प्रदेश से 50.3 लाख कामगार बतौर श्रम बल जुड़ने की संभावना है। यह आंकड़ें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल सैंपल सर्वे (एनएसएस) द्वारा किये गए श्रम बल सर्वेक्षण के विश्लेषण से निकल कर आये हैं।

प्रदेश के टॉप जिले जिनसे सबसे ज्यादा श्रम शक्ति आएगी, उसमे सीतापुर, बदायूं, हरदोई, मुजफ्फरनगर और बरैली शामिल हैं। इसके मुकाबले पडोसी राज्य बिहार के सबसे ज्यादा कामगार देने वाले जिलों में पटना, सिवान, मुज्जफरपुर, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद और भोजपुर शामिल है। इन आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 6 राज्य, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक, मिलकर देश के 50 प्रतिशत युवा कामगारों का योगदान देंगे। खास बात यह है कि इसमें से भी 30 प्रतिशत कामगारों का योगदान यूपी, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आने की संभावना है।

विश्लेषण के आधार पर कहा गया है कि सबसे ज्यादा 15-30 साल की किशोरियों और महिलाऐं 28.5 लाख 2021 और 2023 में श्रम बल का हिस्सा बन जाएंगी। पुरुषों की श्रेणी में सबसे ज्यादा श्रम बल एक करोड़ तक 2023 तक जुड़ जायेगा। दरअसल, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने वर्ष 2017-18 को आधार वर्ष मान कर देश में श्रम बल का सर्वेक्षण कराया था।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...