back to top

यूपी पर्यटन लंदन में लगाया स्टॉल, करेंगे पर्यटन की मार्केटिंग


-आयोजित 3 दिवसीय वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में पर्यटकों को यूपी के बारे में दी जायेगी जानकारी


विशेष संवाददाता लखनऊ। वैश्विक मंच पर यूपी की ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग करने के लिए पर्यटन विभाग 06 से 08 नवंबर तक लंदन में आयोजित वर्ड ट्रैवल मार्केट में स्टॉल लगाएगा। इस स्टाल के माध्यम से प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटकों को दी जानी वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लंदन में आयोजित इस ट्रैवल मार्केट में यूपी में आये बदलाव संबंधित विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए साहित्य, पाठ्यसामग्री आदि का प्रदर्शन किया जायेगा। इससे दुनियाभर के पर्यटक यूपी में पिछले लगभग 7 वर्षों में आये बदलाव से परिचित हो सकेंगे। यह वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट एक बड़े अवसर के रूप में सामने आया है। यूपी का पर्यटन विभाग इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करेगा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों/आकर्षणों और पर्यटन संभावनाओं के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने, प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय ट्रेवेल मार्टों में प्रतिभाग किया जाता है। वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में हिस्सा लेने का उद्देश्य विश्व के अन्य देशों में उत्तर प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है।

साथ ही प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन नीति को बढ़ावा दिए जाने के अवसर को विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास है। इसके साथ अन्य देशों में प्रचलित पर्यटन नीति एवं निवेश प्रोत्साहन नीति को जानकारी कर प्रदेश में निवेश को सुलभ बनाए जाने की कार्ययोजना बनाई जा सकती है। जयवीर सिंह ने बताया कि हमारा प्रदेश पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला प्रदेश हैं। यह धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर, ईको पर्यटन समेत कई और पर्यटन संबंधित गतिविधियॉ लोगों को आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि यहां पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश अभी घरेलू पर्यटन के मामले में पहले स्थान पर है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के मामले में भी पहले स्थान पर आने के लिए लगातर प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात, अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा रूरल टूरिज्म, एग्री टूरिज्म, युवा टूरिज्म समेत पर्यटन के अन्य आयामों पर कार्य किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई जाए। इसके लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस वैश्विक मंच से यूपी के बारे में तमाम जानकारियां दी जायेगी।

यहॉ आने वाला पर्यटक अपने को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकता है। प्रदेश में पर्यटन फ्रेन्डली वातावरण बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का प्रयास है कि विदेश की धरती से भारत आने वाला प्रत्येक पर्यटक सबसे पहले यूपी आये, क्योकि यूपी में पर्यटकों को देखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है तथा राज्य सरकार उनके स्वागत के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...