खुशबू चौहान की प्रस्तुतियों ने संगीतमय शाम को यादगार बना दिया
लखनऊ। 18वां यूपी महोत्सव अपने द्वितीय सप्ताह में खान पान के स्टॉल झूला मस्ती एवं किफायती दर पर मिल रहे सामानों के कारण पूरे लखनऊ में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार बढ़ रही जनता से सभी का मनोबल बहुत ऊंचा है। यूपी महोत्सव के वॉलिंटियर महोत्सव में हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी स्टॉल धारक आई हुई जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो प्रगति इवेंट द्वारा सांस्कृतिक मंच पर लोगों को अच्छे अनुभव हो रहे हैं। आरोही एंटरटेनमेंट के आॅगेर्नाइजर व गायक संजय श्रीवास्तव ने मुकेश के सदाबहार गीत कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, राम करे ऐसा हो जाए और तेरी गलियों में ने रखेंगे कदम की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम में अर्चना प्रजापति और खुशबू चौहान की प्रस्तुतियों ने संगीतमय शाम को यादगार बना दिया। दिव्य आशीष योग संस्थान अलीगंज लखनऊ पलक चौरसिया, राज कनौजिया, अंजलि कनौजिया, खुशी सोनकर, श्रद्धा, आयुष कुमार, आदित्य, वासु, आदित्री महक, आयुष चौरसिया, ओजल, अदविक। योग का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। सीतापुर महादेव झाकी टीम-शिव पार्वती/ कृष्ण राधा की प्रस्तुति ने सबका मनमोहन लिया। रितेश त्रिपाठी के गाने कश- देखा तेरी मस्त निगाहों में, रितिका सिंह के गाने का नाम- ए हवा मेरे संग संग चल लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।





