back to top

दिवाली ही नहीं होली में भी फ्री गैस सिलेंडर देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने किया एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि होली के अवसर पर मार्च में उनकी सरकार एक बार फिर फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर यहां लोकभवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए फ्री गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान पर उप्र सरकार 2,312 करोड़ रुपये व्यय करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि होली के अवसर पर मार्च में उनकी सरकार एक बार फिर निशुल्क गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाएगी लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में की गई एक और घोषणा को उनकी सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले लोगों को गैस का कनेक्शन नहीं मिल पाता था, कनेक्शन मिल जाती थी तो भी सिलेण्डर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी तथा कई बार स्थितियां ऐसी हो जाती थीं की पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ जाता था।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी के लाभार्थियों को 300 रुपये सब्सिडी की अलग से सौगात दी है तथा आज बिना किसी धांधली और चोरी के सब्सिडी का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है एवं आधार से लिंक होने के कारण सीधे उनके खाते में सब्सिडी का पैसा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों और वंचितों को एलपीजी के रूप में स्वस्थ ईंधन उपलब्ध करवाकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी आंखों के साथ-साथ फेफड़ों को भी बचाने का कार्य किया है।

फ्री गैस सिलेंडर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 महिला लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की धनराशि प्रतीकात्मक तौर पर दी। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल तथा भारत सरकार की तीन कंपनियों इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...