back to top

भूमि पेडनेकर की सीरीज़ ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो खून-खराबे और रोंगटे खड़े कर देने वाले हिंसक दृश्यों से भरपूर नजर आता है। यह सीरीज़ 30 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले इसका अनावरण पिछले साल 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया था।

ट्रेलर में भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक सिरफिरे आशिक से होती है, जो रीता को प्रेम पत्र देता है। इसके जवाब में रीता उसी पत्र को उसके मुंह में ठूंसने की कल्पना करती नजर आती हैं, जो उनके सख्त और बेखौफ अंदाज़ को दर्शाता है।

इसके बाद कहानी एक खतरनाक सीरियल किलर और पुलिस जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अपराध और कानून के बीच चूहे-बिल्ली का खौफनाक खेल शुरू हो जाता है। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं, जो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं हैं और सीरीज़ की डार्क, गंभीर और हिंसक टोन को साफ तौर पर बयां करते हैं।

‘दलदल’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और यह लेखक विश धमीजा के उपन्यास ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित एक क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...