back to top

सीएए के समर्थन में भाजपा के शीर्ष नेता पांच जनवरी से घर-घर जाएंगे

नई दिल्ली। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के शीर्ष नेता पांच जनवरी से घर-घर जाकर लोगों को संशोधित नागरिकता कानून सीएए के बारे में जागरुक करेंगे। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा जिस दौरान पार्टी का तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करने का इरादा है।

भाजपा इस अभियान के जरिए कानून के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रचार को भी निशाने पर लेना चाहती है। भाजपा महासचिव अनिल जैन ने संवाददाताओं को बताया कि शाह जहां राष्ट्रीय राजधानी में होंगे, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा गाजियाबाद में रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह लखन , नितिन गडकरी नागपुर और निर्मला सीतारमण जयपुर में पहले दिन अभियान का नेतृत्व करेंगे। जैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय मुसलमानों के लिए नागरिकता से जुड़ी किसी भी कवायद से चिंतित होने का कोई कारण नहीं है, चाहे वह राष्ट्रीय जनसंख्या पंर्जी एनपीआरी हो या एनआरसी। उन्होंने कहा कि भारत का एक मात्र धर्म उसका संविधान है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणा-पत्र रहे राष्ट्रीय नागरिक पंर्जी एनआरसीी को लागू करने को लेकर जब भी कोई फैसला लिया जाएगा उस पर राष्ट्रव्यापी विमर्श होगा, लेकिन अभी सा कोई प्रस्ताव नहीं है। मुसलमानों में चिंता को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मैं पूरी जिम्मेदार के साथ कह सकता हूं कि किसी भी भारतीय मुसलमान के लिए कोई खतरा नहीं हो सकता चाहे जो भी व्यवस्था आए, वह चाहे एनपीआर हो या एनआरसी। जैन ने कहा, संविधान इन चिंताओं का ध्यान रखेगा। भारत का सिर्फ एक धर्म है, जो संविधान है। उन्होंने विपक्षी दलों पर राजनीतिक कारणों से अल्पसंख्यों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...