back to top

बाराबंकी में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल  

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर खाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को मलबे से बाहर निकला गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाराबंकी में तीन मंजिला घर गिरने के आठ घंटे बीतने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के सदस्य मशक्कत कर रहे हैं। तीसरा शव दोपहर करीब एक 2 बजे मलबे से निकाला गया। बताया जा रहा है कि जो घर गिरा है। वह 20 साल पुराना था। बाद में कमजोर नींव पर ही तीन मंजिला बिल्डिंग बनवा ली। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे में तड़के लगभग 3.17 बजे तीन मंजिला एक मकान अचानक ढह गया । उसने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रोशनी बानो (22) और हकीमुद्दीन (28) की मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इमारत के मालिक की पहचान हाशिम के रूप में हुई है। लखनऊ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वाेत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

यह खबर भी पढ़े— ”जवान” महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए लड़ाई…Ask SRK में किंग खान ने सवाल में दिया जवाब

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...