back to top

”जवान” महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए लड़ाई…Ask SRK में किंग खान ने सवाल का दिया जवाब

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म जवान महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए लड़ाई के बारे में है।

तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित जवान एक ऐसे व्यक्ति के भावनात्मक सफर को दर्शाती है, जो समाज की कुरितियों को दूर करना चाहता है। एक्शन थ्रिलर जवान सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रशंसकों के साथ एक सवाल-जवाब सत्र (आस्क एसआरके) में शाहरुख से पूछा गया कि वह जवान के माध्यम से क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, यह फिल्म दिखाती है कि कैसे हम बतौर नागरिक अपने आस-पास वे बदलाव ला सकते हैं, जो हम लाना चाहते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाना और अधिकारों के लिए लड़ाई।

निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी जवान की निर्माता गौरी खान और फिल्म के सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा मुख्य किरदार में हैं, साथ ही दीपिका पदुकोण विशेष भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री सान्या मलहोत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धी डोगरा, सुनिल ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा जैसे कलाकार भी हैं।

यह खबर भी पढ़े— सपा नेता शिवपाल यादव पुलिस महानिरीक्षक से मिले, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप 

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...