back to top

भोजवाल महाकुंभ में हजारों की तादाद में देशभर से शामिल हुए भोजवाल समाज के लोग

लखनऊ। भोजवाल समाज ने महाकुंभ रैली कर जातीय जनगणना, आर्थिक सर्वे, सर्वाधिक पिछड़े का दर्जा, शासन प्रशासन सत्ता में भागीदारी, देश की सभी विधायिकाओं में आरक्षण की मांग रखी। जातिगत जनगणना, आर्थिक सर्वे, भोजवाल भुर्जी हलवाई बिरादरी के सभी उपनामधारी समूहों को सर्वाधिक पिछड़े वर्ग में शामिल करके संख्यानुसार कार्यपालिका, न्यायपालिका, डिफेंस आदि सभी सरकारी, अर्ध सरकारी नौकरियों एवं लोकसभा, राज्यसभा सहित भारत की सभी विधायिकाओं में भोजवाल समाज समूह के लिए स्थान आरक्षित करने की मांग आज लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित विशाल भोजवाल राजनीतिक अधिकार महाकुंभ रैली में की गई।

महाकुंभ कार्यक्रम में परंपरागत मिष्ठान, चना चबेना, चरबन, भोजन का व्यवसाय करने वाले कान्यकुब्ज, भुर्जी हलवाई, यज्ञ सेनी, मोदनवाल, मद्धेशिया, कानू कान्दू, चंद्रा, चंद्रवंशी, श्रीवास्तव, भुजिया, भूज, भड़भूजा, भुजवा, सक्सेना, भटनागर, कश्यप, गौड़, गोड़िया, क्रौंच, मोरया, कान्दविक, मधु, धुरी, राजस्थान के भड़भूजा राजपूत, वैश्य, चौड़ा, कन्दोई, ज्वालिया, परदेसी हलवाई सहित समाज के 60 से अधिक अलग-अलग उपनामों से जाने पहचाने जाने वाले समूह के लोग शामिल हुए। सरनेम भोजवाल को उ.प्र. की पिछड़ा वर्ग सूची में क्रमांक 38 पर अंकित कर शब्द भुर्जी, भड़भूजा, के साथ शामिल करने और सर्वाधिक पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग की गई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा भोजवाल समाज पूरे देश में फैला हुआ है गली मोहल्लों, बस, रेलवे स्टेशनों के आसपास पूड़ी कचौड़ी, चना चबेना मूंगफली, चाट, खोन्चा वालों, मिठाई की दूकान, ढाबा वालों, शादी बारात में मिष्ठान, भोजन बनाने वालों के रूप में मिल जाएंगे। स्थान, समय और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग नाम रख लिए हैं। हमारा समाज सामाजिक आर्थिक शैक्षिक एवं राजनीतिक रूप से अत्यधिक पिछड़ा हुआ है। बराबरी पर लाने के लिए सरकार व सभी राजनैतिक दलों से विशेष सहयोग देने की मांग की गई।

बताया गया कि अलग-अलग नामों में बंटे होने के कारण भोजवाल समाज का संख्या बल कमजोर दिखाई पड़ता है। भोजवाल नाम के साथ सभी उपनामधारी समूहों के एक साथ जुड़ जाने से यह संख्या बल 7 प्रतिशत से अधिक होने का दावा किया गया। कहा गया कि आवश्यकता पड़ी तो भोजवाल समाज स्वयं अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेगी। भोजवाल समाज की मांगों को जो राजनीतिक दल लागू करेगा। उसके समर्थन पर विचार किया जा सकता है। आगे से वोट हम उसी राजनीतिक दल को देंगे जो हमें हमारे अधिकार दिलाने की अगुवाई करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. स्वामीदीन भोजवाल, आगंतुक अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट अरुण भोजवाल आजाद, संयोजक सन्तोष भोजवाल शिवाजी सहसंयोजक राजकुमार भुर्जी ने किया जय नारायण गुप्ता भारती, शिवराम दिलीप युगल दिनेश भोजवाल, राजकिशोर, शिवनाथ, दीपक, रामबाबू भोजवाल सहित हजारों की संख्या में भोजवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...