back to top

तीन तलाक विधेयक का प्रभाव, जेल जाने के डर से पति ने किया पत्नी से समझौता

बागपत: संसद के दोनों सदनों से तीन तलाक विधेयक के पारित होने के बाद इसका डर अब लोगों में साफ नजर आने लगा है। बागपत पुलिस परामर्श केंद्र पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां तीन तलाक की धमकी देने वाले पति ने कानून के डर से अब पत्नी से समझौता कर लिया है। बागपत महिला थाना उपनिरीक्षक सुमन के अनुसार, शहर के पुराना कस्बा की रहने वाली युवती का निकाह आठ महीने पहले सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तौफीक से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही युवती को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन पति भी मारपीट करता था। परेशान होकर महिला अपने मायके आ गई, जिसके बाद पति उसे तीन तलाक की धमकी दे रहा था।

 

उन्होंने बताया, पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना पुलिस से शिकायत की। दोनों पक्षों को पुलिस ने रविवार को पुलिस परामर्श केंद्र बुलवाया, जहां पति ने संसद में तीन तलाक विधेयक के पारित होने के कारण जेल जाने के डर से पत्नी से समझौता कर लिया। अधिकारी ने कहा, शौहर ने साफ कहा कि वह जेल जाने से बेहतर समझौता कर अपना घर बसाना चाहता है। दंपति के बीच सुलह-समझौता होने के बाद दोनों परिवार खुशी-खुशी घर चले गए।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...