back to top

बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, आज शाम को वतन वापसी की उम्मीद

बारबडोस की प्रधानमंत्री को छह से 12 घंटे में हवाई अड्डे खुलने की उम्मीद

ब्रिजटाउन (बारबडोस). टी20 विश्व चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम को चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाई अड्डा अगले छह से 12 घंटों में चालू हो जाएगा जिसे श्रेणी चार के तूफान के कारण बंद किया गया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिन से यहां फंसे हुए हैं। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता।

एक सूत्र के अनुसार दल के ब्रिजटाउन से शाम छह बजे (स्थानीय समय) रवाना होने और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा लेकिन इसके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इससे पहले मोटली ने यहां की स्थिति पर अपडेट दिया।

राहत कार्यों पर नजर रख रहीं मोटली ने पीटीआई को बताया, मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मैं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम तत्काल सामान्य परिचालन फिर से शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल देर रात या आज या कल सुबह निकलना था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों की मदद कर सकें इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाई अड्डा खुल जाएगा।

सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में जानलेवा हवाए चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से लॉकडाउन का सामना कर रहा है। मोटली ने कहा, (हम) यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में सभी सुरक्षित रहें, स्थानीय लोग और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप के लिए आए सभी मेहमान।

उन्होंने कहा, तूफान हमारे 80 मील दक्षिण में था जिसने तट पर नुकसान के स्तर को सीमित कर दिया। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमारे तटों, बुनियादी ढांचे और तटीय संपत्तियों को बहुत नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने कहा, यह बहुत बुरा हो सकता था लेकिन अब समय आ गया है कि हम इससे उबरने और चीजों को ठीक करने पर ध्यान दें।

ब्रिजटाउन छोड़ने का समय सीमित है क्योंकि मोटली ने खुलासा किया कि बुधवार को एक और तूफान आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी जीतने के बाद से अपने होटल में रहने वाली भारतीय टीम लॉकडाउन के बावजूद बहुत उत्साहित होगी क्योंकि उसने 11 साल के खिताब के सूखे को खत्म किया। मोटली ने कहा, मुझे यकीन है कि तूफान के बावजूद वे बहुत, बहुत, बहुत अच्छे मूड और जोश में होंगे और शनिवार को जिस तरह से जीते, उसी तरह जीतेंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...