back to top

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र में डंकीगंज गांव स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अक्षय कुमार यादव (50) को मंगलवार की रात खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिंह ने जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले कुछ दिनों से छात्रा को विद्यालय की स्मार्ट क्लास में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करता था।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने जांच अधिकारी को यह भी बताया कि विरोध करने पर यादव छात्रा का नाम विद्यालय से काटने की धमकी देता था।सिंह के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय के अन्य शिक्षक जब आरोपी के इस कुकृत्य का विरोध करते थे तो वह उनसे झगड़ा करता था। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक वीर बहादुर, अन्य शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों ने उसके खिलाफ कार्वाई का अनुरोध किया था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरोपों के प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने तथा छात्राओं की गरिमा, सुरक्षा और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यादव को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।इससे पहले, शिक्षक की कथित हरकतों से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने मंगलवार सुबह विद्यालय के सामने नगरा-सिकंदरपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्वाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...