back to top

ताइवान ने हथियारों की खरीद के लिए 40 अरब डॉलर का विशेष बजट घोषित किया

ताइपे । ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बुधवार को कहा कि वह हथियारों की खरीद के लिए 40 अरब अमेरिकी डॉलर का एक विशेष बजट पेश करेंगे। इसमें ताइवान डोम नामक एक वायु-रक्षा प्रणाली का निर्माण भी शामिल होगा, जो उच्च स्तरीय खोज और अवरोधन क्षमता से लैस होगी। यह निर्णय ताइवान पर उसके रक्षा खर्च में बढ़ोतरी करने के अमेरिका के दबाव के बीच लिया जा रहा है।

यह बजट आठ वर्षों – 2026 से 2033 तक चरणबद्ध रूप से खर्च किया जाएगा। यह घोषणा उस समय की गयी है जब लाई पहले ही ताइवान के रक्षा खर्च को उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का संकल्प व्यक्त कर चुके हैं। फिलहाल, ताइवान ने 2026 के लिए अपने रक्षा बजट को बढ़ाते हुए 31.18 अरब अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं, जो कुल रक्षा व्यय को 3.3 प्रतिशत तक ले जाएगा।

लाई ने बुधवार को वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में इस घोषणा का पूर्वावलोकन किया था, जिसमें कहा गया कि यह विशेष बजट अमेरिका से हथियार खरीदने में इस्तेमाल किया जाएगा। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने बुधवार को कहा कि 40 अरब अमेरिकी डॉलर इस विशेष बजट की अधिकतम सीमा है। इसका उपयोग सटीक तरीके से लक्ष्य को भेदने वाली मिसाइलें खरीदने और ताइवान तथा अमेरिका के बीच उपकरणों एवं प्रणालियों के संयुक्त विकास और खरीद पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...