back to top

चिन्मयानंद प्रकरण: राजस्थान में मिली लापता लड़की

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की राजस्थान में बरामद हुई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने शुक्रवार को दी। सिंह ने बताया, शाहजहांपुर प्रकरण में लड़की को बरामद कर लिया गया है, वह राजस्थान में मिली है। उन्होंने कहा कि लड़की ने अपहरण का आरोप लगाया था। सिंह ने बताया हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। उसे शाहजहांपुर लाया जा रहा है। प्रकरण से जुड़े और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही। उन्होंने कहा, पूरी चीजें बाद में बताउंगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी कार्यवाही होगी, शाहजहांपुर पुलिस करेगी। उन्होंने कहा कि लड़की की बरामदगी पहली प्राथमिकता थी इसलिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सभी डेटा एकत्र किया गया। हम लड़की की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे थे।

 

इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैण्डल पर कहा कि शाहजहांपुर प्रकरण की लड़की राजस्थान में अपने मित्र के साथ मिली है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उधर नई दिल्ली में उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए वकील से कहा कि लड़की वास्तव में कहां है, इसकी जानकारी अदालत को मुहैया कराई जाए। साथ ही बताया जाए कि उसे कब तक शीर्ष अदालत के समक्ष पेश किया जा सकता है। मामले को लेकर वकीलों के एक समूह द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र भेजने के बाद शीर्ष अदालत ने इस प्रकरण पर स्वत: संज्ञान लिया था। उल्लेखनीय है कि स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय से एलएलएम कर रही छात्रा ने 24 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था एवं उनसे खुद को तथा अपने परिवार को जान का खतरा बताया था। इसके बाद चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बुधवार को बताया था कि चिन्मयानंद पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप है, उसकी आखिरी लोकेशन 23 अगस्त को दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में मिली थी। पुलिस दल के वहां पहुंचने से पहले ही लड़की वहां से जा चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ एक लड़का भी दिखाई दिया था। लड़की के पिता हरीश चंद्र गुप्ता के मुताबिक 23 अगस्त को वीडियो वायरल होने के बाद पता लगाने पर लड़की के हॉस्टल के कमरे में ताला लगा पाया गया था। उसके बाद 24 अगस्त को दिल्ली के एक अनजान मोबाइल नंबर से उनकी बेटी का फोन आया। उसने बताया कि वह ठीक है। उसके बाद उसने कॉल खत्म कर दी। जब उसकी मां ने खुद उस नम्बर पर फोन किया तो दिल्ली के एक होटल के कर्मचारी ने उठाया और बताया कि सफेद कार से आई एक लड़की ने मोबाइल का रीचार्ज खत्म होने की बात कहकर उसके फोन से बात की थी। शहर कोतवाल प्रवेश सिंह ने गुरुवार को बताया था कि स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय परिसर में बने छात्रावास में लड़की कमरा नंबर 105 में रहती थी, जिसे बुधवार देर शाम सील कर दिया गया ताकि सुबूतों के साथ छेड़छाड़ न की जा सके। साथ ही किसी भी बाहरी व्यक्ति के छात्रावास में जाने पर रोक लगा दी गई थी। शाहजहांपुर से लापता छात्रा के परिजनों से गुरूवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने बात की थी। बाथम ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा और मामले की निष्पक्ष जांच होगी। आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बाथम ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर और एडीजी, जोन बरेली से बात कर उनसे मामले की विस्तृत जानकारी ली। बुधवार को आयोग ने शाहजहांपुर जिला प्रशासन से छात्रा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। बाथम ने संवादादाताओं को बताया था, हमने मामले का संज्ञान लिया है और इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से रिपोर्ट मांगी है। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और हम उम्मीद करेंगे छात्रा सुरक्षित घर वापस आए। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने गुरूवार को बताया था कि अपहृत की तलाश के लिए पोस्टर जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...