राज्य संग्रहालय में कर्मचारी संघ चुनाव
लखनऊ। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का शपथ समारोह कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व प्रांतीय सलाहकार व उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह की मौजूदगी में राज्य संग्रहालय सभागार में हुआ। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए शपथ ग्रहण की। राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष जगदीश सिंह व महामंत्री परवेज खान ने चुनाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद अध्यक्ष जगदीश सिंह, महामंत्री परवेज खान, उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, सत्यपाल शर्मा ने मंत्री, सुरेश कुमार रावत ने कोषाध्यक्ष, सुरेश चन्द्र ने संयुक्त मंत्री सुरेंद्र यादव ने प्रचार मंत्री, राकेश कुमार ने संगठन मंत्री के पद की शपथ ली।





