back to top

स्टार सिस्टम कभी खत्म नहीं होगा: अजय देवगन

मुम्बई। ऐसे समय में जब बॉलीवुड सुपरस्टारों की पुरानी ब्रिगेड दर्शकों का मनोरंजन करने में विफल हो रही है, तब अजय देवगन का मानना है कि स्टार सिस्टम कभी नहीं खत्म होगा। उधर उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड की बहुचर्चित अदाकारा काजोल का मानना है कि प्रसिद्ध होना आसान हो गया है लेकिन स्टार होना आज भी कोई आसान काम नहीं है।

 इस बात का हमें बड़ा ध्यान रखना होता

अजय देवगन का कहना है, मैं नहीं समझता कि स्टार सिस्टम कभी खत्म होगा। दर्शक बहुत सोच विचार कर चुनने के बाद फिल्म देखते हैं और वे तभी उत्पाद (फिल्म) के लिए जाएंगे जब वह अच्छी हो। और इस बात का हमें बड़ा ध्यान रखना होता है। उन्होंने से कहा, पहले, हम हर तरह की फिल्में करते हैं और हम जो भी फिल्म करना चाहते थे, करते थे और वे फिल्में चल जाती थीं। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं हो रहा है।

करीब 28 सालों से बॉलीवुड में कार्यरत अजय

आज के समय में खासकर हमारी पीढ़ी के बाद के कलाकारों बहुत सावधानी बरतनी होती है और वे बरतते भी हैं। यह सबकुछ प्रोडक्ट है। करीब 28 सालों से बॉलीवुड में कार्यरत अजय नौ साल के अंतराल के बाद अपनी पत्नी काजोल के साथ तानाजी: द अनसंग वारियर में नजर आने जा रहे हैं। करीब 25 साल से भी अधिक समय से बॉलीवुड में सक्रिय काजोल ने कहा, स्टार शब्द और प्रसिद्धि को साथ नहीं रखा जा सकता है। बहुत ऐसे लोग हैं जो आज प्रसिद्घ हैं लेकिन स्टार बहुत ही कम हैं। अतएव आज पर्याय नहीं रह गए हैं जो पहले हुआ करते थे।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...