back to top

सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता सोमवार को पूरे प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पौधे लगाए, भंडारे आयोजित किए, रक्तदान किया और अन्य तरीकों से इस दिन को मनाया। यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर सादगी से जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा, सोमवार से प्रदेशव्यापी पीडीए पौधारोपण कार्यक्रम शुरू हो गया है और यह सात जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के हर गांव में किया जा रहा है जिसके तहत बरगद, पीपल और नीम के पौधे पीडीए वृक्ष के रूप में लगाए जाएंगे।

चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में पीडीए पौधारोपण अभियान को देशव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समुदायों के मतदाताओं को लुभाने के लिए पीडीए का नारा दिया था। सपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट जीती थीं।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...