back to top

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा जिसकी शुरूआत रात 09 बजकर 04 मिनट पर होगी, जबकि समाप्ति देर रात 01 बजकर 28 मिनट पर होगी। यह सूर्य ग्रहण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण के समय सूर्य चंद्रमा की परछाई से पूरी तरह से ढक जाएगा, जिससे धरती के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए पूरी तरह अंधेरा छा जाएगा। वहीं कहीं-कहीं इस दिन वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस तरह के ग्रहण में चांद सूर्य को इस तरह से ढकता है, जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रह जाता है। इस स्थिति में सूर्य एक आग के चमकते कंगन की तरह दिखता है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं। भारतीय समयानुसार 12 अगस्त 2026 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रारंभ रात 09:04 बजे से होगा और रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा। वहीं ग्रहण की समाप्ति देर रात 01:28 बजे होगी। ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है, जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। चूंकि 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय यहां रात रहेगी। जिस कारण भारत के किसी भी शहर से इसे देखना संभव नहीं होगा।
ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या करना चाहिए?
ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए और घर के मंदिर में रखे सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों और चित्रों पर भी गंगाजल का छिड़काव करके स्नान करना चाहिए। साथ ही सूर्य ग्रहण के बाद दान अवश्य करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके आलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के बाद स्नान जरुर करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...