दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए प्रस्तुति देंगी
लखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग सुरों के संग में लखनऊ की प्रसिद्ध गायिका स्मृति मिश्रा अपनी मधुर आवाज में भारतीय संस्कृति का सौंदर्य दर्शकों के लिए प्रस्तुत करेंगी। स्मृति मिश्रा ने परम्परागत लोकगीत और संस्कृतिक गीतों में अपनी संस्कृति को पिरोया है और इस कार्यक्रम के माध्यम से दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए प्रस्तुति देंगी। प्रसारण 20 और 21 सितंबर रात 9 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा।





