back to top

Share Market Today : निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़ा

मुंबई। Share Market Today : एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों की खरीदारी के बीच बुधवार को घेरलू सूचकांकों में शुरुआती सौदों के बाद तेजी आई। निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़ गया। एनएसई निफ्टी सुबह के कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा।

बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत की चढ़कर 82.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

यह खबर भी पढ़े : उत्तरकाशी : बैरियर तोड़कर खाई में गिरी बस, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

RELATED ARTICLES

शुरुआती कारोबार में बाजार कमजोर, सेंसेक्स 45.17 अंक और निफ्टी 6.40 अंक फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...