back to top

संसद में शाह बहुत नर्वस थे, बहस की चुनौती का कोई जवाब नहीं दिया: राहुल

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि लोकसभा में बुधवार को अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह बहुत नर्वस नजर आए तथा उन्होंने बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पूरे देश ने देखा कि अमित शाह मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, अमित शाह जी कल संसद में बड़े नर्वस थे। उनके हाथ कांप रहे थे, उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। अमित शाह जी मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं, जो कल पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा, मैंने वोट चोरी से जुड़ी जो बातें कहीं, उसका गृह मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने अमित शाह जी को मेरे संवाददाता सम्मेलनों पर बहस करने के लिए सीधी चुनौती दी, जिसका भी कोई जवाब नहीं आया।

राहुल गांधी का कहना था कि सभी जानते हैं कि सच क्या है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी थी कि वह वोट चोरी से संबंधित उनके तीन संवाददाता सम्मेलनों को लेकर उनसे बहस कर लें। दरअसल निचले सदन में, चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए गृह मंत्री ने राहुल गांधी के हालिया तीन संवाददाता सम्मेलनों का उल्लेख करते हुए उनके तथ्यों को असत्य करार दिया जिनमें नेता प्रतिपक्ष ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाये थे।

इस पर राहुल गांधी ने कहा,अमित शाह जी, मैं आपको चुनौती देता हूं कि मेरे तीनों संवाददाता सम्मेलनों पर बहस कर लेते हैं। इस दौरान अमित शाह ने थोड़े तीखे लहजे में कहा, मैं 30 साल से विधानसभा और संसद में हूं। संसदीय प्रणाली का लंबा अनुभव है। वह कह रहे हैं कि पहले उनकी बात का जवाब दें। आपकी मुंसिफी से संसद नहीं चलेगी। मेरे बोलने का क्रम मैं तय करुंगा। उन्हें धैर्य होना चाहिए। मेरे भाषण का क्रम वो तय नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में तीन अलग-अलग संवाददाता सम्मेलनों के जरिये यह दावा किया था कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में वोट चोरी की गई है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...