back to top

सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

नई दिल्ली। हरियाणवी गायिका एवं नृत्य कलाकार सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए रविवार को पार्टी पर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपनी पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को चौधरी का पार्टी में स्वागत किया था और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। बब्बर ने ट्वीट किया था, मैं सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं। चौधरी ने यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं। मेरी प्रियंका गांधी के साथ की तस्वीरें पुरानी हैं क्योंकि उनसे अतीत में कई बार मिली हूं।

ये तस्वीरें पुरानी हैं

ये तस्वीरें पुरानी हैं। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस की सदस्यता के लिए फार्म भरने वाली उनकी तस्वीर है तो चौधरी ने कहा कि अगर उनका पुराना साक्षात्कार चलाया जा सकता है तो उनकी पुरानी तस्वीर को नया बताकर प्रसारित क्यों नहीं किया जा सकता है? शनिवार की शाम चौधरी के साथ दिखे बब्बर के एक करीबी सहायक ने गायिका के यू टर्न पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने सदस्यता फॉर्म भी दिखाया जो पार्टी में शामिल होने के लिए चौधरी ने भरा था। सूत्रों ने बताया कि चौधरी मथुरा से चुनाव लडऩा चाहती थी, जहां भाजपा ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को टिकट दिया है। बहरहाल, कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1109771360870395904

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...