back to top

राजपाल यादव के समर्थन में आये सलमान खान

मुंबई। मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में अभिनेता राजपाल यादव की वित्तीय परेशानियों का मजाक उड़ाए जाने पर विवाद खड़ा होने के बाद अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को उनके प्रति समर्थन जताया। यादव ने रविवार रात चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया, जहां प्रस्तोता सौरभ द्विवेदी ने अभिनेता से जुड़े नौ करोड़ रुपये के चेकबाउंस मामले पर टिप्पणी की।

इस मामले में यादव को कुछ समय के लिए जेल जाना पड़ा था। बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खान ने यादव के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए कहा कि दिग्गज अभिनेता यादव लगभग 30 वर्ष से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपनी अभिनय कला की वजह से फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी भारी मांग रही। खान ने लिखा,काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा। हकीकत ये है। उन्होंने कहा, और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल जाती हैं। आपको (पैसे) लौटाने ही हैं (जवाब मत दो), इसे ध्यान में रखो और दिल से काम करो।

डॉलर ऊपर जाए या नीचे, इससे क्या फर्क पड़ता है, भुगतान तो भारत में ही होना है। यादव सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी और पार्टनर जैसी फिल्मों में कर चुके हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी में चेक बाउंस मामले में और समय देने की यादव की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। यह मामला 2012 में आई उनकी फिल्म अता पता लापतौ के लिए लिए गए पांच करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा था, जो अब बढ़कर नौ करोड़ रुपये हो गया है। उन्हें अंतरिम जमानत मिलने से पहले लगभग 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताने पड़े। सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन जाकिर खान संयुक्त रूप से पुरस्कार समारोह का संचालन कर रहे थे।


इस दौरान यादव ने अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ युद्ध के कारण जारी तेल संकट और उससे वैश्विक मुद्रा में आए उतार-चढ़ाव पर बात की। इस पर द्विवेदी ने टिप्पणी की,राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं। अभिनेता ने इस टिप्पणी को मुस्कुराते हुए नजरअंदाज कर दिया और कहा,मसला तो एक बार सुन लो, मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं। एक ओर स्थिति को शालीनता से संभालने के लिए सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की तारीफ हुई, तो दूसरी ओर सौरभ द्विवेदी को उनकी टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, यादव ने द्विवेदी का बचाव करते हुए लोगों से उनकी आलोचना न करने की अपील की।

उन्होंने कहा,सौरभ और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मुझे सम्मान दिया है। हम कलाकार, पत्रकार और कहानीकार हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। और सौरभ ने आॅडिटोरियम में सभी को मेरे लिए खड़े होकर तालियां बजाने के लिए कहा।अभिनेता ने एक्स पर लिखा,उनकी आलोचना मत कीजिए और उनके बारे में कुछ भी गलत मत लिखिए… उनका दिल मत दुखाइए। उनका दिल दुखाना मेरे दिल को दुखाने के बराबर है। अगर आप सौरभ के बारे में कुछ भी गलत लिखेंगे, तो मुझे दुख होगा। मैं सौरभ से प्यार करता हूं, मैं जाकिर से प्यार करता हूं और मैं आप सभी से प्यार करता हूं।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...