भगवान झूलेलाल जयंती से पूर्व सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में पूजा अर्चना भंडारे शुरू हुए
लखनऊ। भगवान झूलेलाल जी की जयंती धूम धाम से मानने की तैयारियों के क्रम में आज भगवान झूलेलाल जी की भव्य आरती पूजन वा भंडारे का आयोजन शिव शान्ति आश्रम में सम्पन्न हुए। जयंती समारोह से 9 दिन पुर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम के पीठाधीश संत शिरोमणि सांई चांदूराम जी साहिब द्वारा भगवान झूलेलाल जी की भव्य आरती पूजन का शुभआरंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी तादात में मौजूद संगत ने संत सांई जी के अश्रिवचन को सुनते हुए भगवान झूले लाल जी की भव्य आरती करक्रम में पूजा अर्चना कर भंडारा ग्रहण किया। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी सिन्धी अकादमी के नानक चंद लखमानी, अशोक चांदवानी, गुलाब जसवानी राजू जसवानी आश्रम के सेवादार दर्शन लाल भाग्या, किशन लाल, अजीत जोगी, सतीश लखवानी, विक्की दरयानी राजा राम, हंस राज राज्यपाल दिनेश राय चंदानी सुरेश छबलानी प्रह्लाद गुरनानी नितेश मध्यान सहित बड़ी तादात में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए। नानक चंद लखमानी, मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, रतन मेघानी ने यह भी बताया की 9 अप्रैल तक सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर हर रोज भगवान झूलेलाल जी की आरती भंडारे होगे। 10 अप्रेल को झूलेलाल वाटिका में भव्य मेले का आयोजन की तैयारियों में पूरा सिंधी समाज जुटा हुआ है।





