मुंबई। ट्रेलर के शुरूआत में 2 बाइक के बीच कैमरा लिए, फातिमा शेख की एंट्री होती है, जो फिल्म में एक ट्रैवल ब्लॉगर का किरदार निभा रही हैं।
‘माही’ के किरदार में ‘बाइकर नानी’ रत्ना पाठक को देखा गया। वे अपने इस रोल में बखूबी जंच रही हैं। माही का सपना लेह के ‘खारदुंग ला’ में बाइक से जाने का है। दीया मिर्जा, जुगाड़ू मैकेनिक के किरदार में नजर आईं। संजना सांघी एक सीधी-साधी लड़की की भूमिका में दिखीं, जो जिंदगी में पहली बार अकेले ट्रैवल करना चाहती हैं।
चारों महिलाओं की इस बाइक जर्नी में क्या मुश्किलें आती हैं, और वे कैसे एक-दूसरे का साथ देकर लाइफ एंजॉय करती हैं,बखूबी दिखाया है। ये फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





