back to top

राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, 15 को पड़ेंगे वोट 

लखनऊ. राज्यसभा उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। शर्मा ने विधानभवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

शर्मा वर्ष 2017 से 2022 तक प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
यह सीट भाजपा के ही राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण खाली हुयी है, लिहाजा इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है। दुबे का कार्यकाल नवंबर 2026 तक था। मतदान होने की स्थिति में आगामी 15 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

राज्य विधानसभा में भाजपा को मिले जोरदार बहुमत के कारण शर्मा का राज्यसभा उपचुनाव में निर्वाचित होना लगभग तय है। दुबे की तरह वह भी ब्राह्मण समुदाय से हैं। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के क्रमश: 13 विधायक और छह विधायक हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नए सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधानसभा में छह विधायक हैं।

दूसरी ओर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 108 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास नौ विधायक हैं। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो-दो विधायक हैं, जबकि बसपा के पास एक विधायक है। एक सीट (घोसी) खाली है, जिस पर हो रहे उपचुनाव का परिणाम आठ सितंबर को घोषित होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 59 वर्षीय डॉक्टर दिनेश शर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

यह भी पढ़े— वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल और ईशान दोनों टीम में मिली जगह

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...