back to top

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल और ईशान को टीम में मिली जगह

पालेकल. फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को विश्व कप के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। चयनकर्ताओं ने टीम में सात बल्लेबाजों और चार हरफनमौलाओं को जगह दी है।

राहुल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण महीनों से टीम से बाहर हैं। वह यहां चल रहे एशिया कप के लिये भारतीय टीम में चुने गए थे लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। एशिया कप से पहले लगी चोट के कारण वह टीम से फिलहाल बाहर हैं।

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा, फिटनेस से जुड़े कुछ मसले हैं लेकिन तीनों खिलाड़ियों ने वापसी की है। केएल फिट हैं। मुझे लगता है कि यह विश्व कप के लिये सबसे संतुलित टीम है।

उन्होंने कहा , केएल फिट है लेकिन एशिया कप से पहले मामूली दिक्कत हुई है। वह इससे उबर चुका है। वह हमारे लिये महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और हमें खुशी है कि वह टीम में है। एशिया कप टीम में शामिल तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में जगह नहीं मिल सकी।

विश्व कप पांच अक्टूबर से शुरू होगा जिसमें पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है।
भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी।

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...