back to top

मलिक का वानखेड़े का जन्म प्रमाणपत्र जाली होने का दावा

एनसीबी अधिकारी ने की आलोचना

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने सोमवार को दावा किया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मंडल निदेशक समीर वानखेड़े ने अपने जन्म प्रमाणपत्र समेत जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। मलिक ने कथित प्रमाणपत्र की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, समीर दाऊद वानखेड़े का यहां से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा। वहीं, भारतीय राजस्व सेवा के 2008 बैच के अधिकारी वानखेड़े ने मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कदम अपमानजनक और उनके परिवार की निजता पर हमला है। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा बिना कोई स्पष्टीकरण दिए इस तरह के निजी अपमानजनक और निंदात्मक हमलों से वह दुखी हैं। वानखेड़े ने एक बयान में कहा, पिछले कुछ दिनों में मंत्री ने जो काम किए हैं, उसने मुझे और मेरे परिवार को अत्यधिक मानसिक और भावनात्मक दबाव में ला दिया है।

 

वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी के एक दल ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज से कथित तौर पर नशीले पदार्थ जब्त किए थे जिसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। मलिक ने क्रूज पर पकड़े गए नशीले पदार्थ के मामले को लगातार फर्जी बताया है। मलिक द्वारा सोमवार को पोस्ट की गयी तस्वीर में एनसीबी अधिकारी के पिता का नाम दाऊद दिखाया गया है। वानखेड़े ने कहा कि उनके पिता का नाम ज्ञानदेव है जो एक आबकारी अधिकारी थे। मलिक नशीले पदार्थ के एक मामले में अपने दामाद समीर खान की गिरफ्तारी के बाद से ही वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं। मलिक ने दावा किया था कि एनसीबी अधिकारियों ने उनके दामाद पर गलत आरोपों में मुकदमा दर्ज किया और उनके पास से कोई प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद नहीं किया गया।

 

राकांपा प्रवक्ता मलिक ने हाल में दावा किया था कि उनकी सरकार जल्द ही वानखेड़े को जेल पहुंचाएगी। सोमवार को नांदेड में एक समाचार चैनल से बातचीत में मलिक ने दावा किया कि वानखेड़े जन्म से एक मुसलमान है। उन्होंने कहा, पिछले 15 दिनों में जब भी मैं मालदीव यात्रा (वानखेड़े की) जैसे विभिन्न विषयों पर बोलता था तो मुझ कोई जवाब नहीं मिलता था और इन्हें राजनीतिक आरोप बताया गया। लेकिन अब सच सामने आ गया है।

 

 

 

 

राकांपा नेता ने कहा कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि उनका दामाद और आर्यन खान मुसलमान हैं। बाद में भाजपा की ट्रोल करने वाली फौज ने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की कि इसे वानखेड़े के जरिए हिंदू-मुसलमान का मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा, एनसीबी के मंडल निदेशक वानखेड़े का नाम समीर दाऊद वानखेड़े है और वह जन्म से मुसलमान हैं। मैंने उनका जन्म प्रमाणपत्र आनलाइन प्रकाशित किया है। मुझे इसे ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ी…उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र पर आईआरएस की नौकरी हासिल की…मैं उनके फर्जीवाड़े के ऐसे और कारनामे उजागर करूंगा। मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि अपना धर्म छुपाकर वानखेड़े ने फर्जी दस्तावेज हासिल किए और इससे एक पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार का अधिकार छीन लिया।

 

 

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले रविवार को वानखेड़े के समर्थन में आए और कहा कि अच्छा काम कर रहे एक दलित अधिकारी को निशाना बनाना ठीक नहीं है। वानखेड़े के खिलाफ मलिक के आरोपों को निराधार बताते हुए अठावले ने कहा था कि अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने मलिक पर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए इस मामले को एक धार्मिक और जातिगत रंग देने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। इस बीच, मलिक के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए वानखेड़े ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उनकी निजी जानकारी ट्वीटर पर जारी करने का मंत्री का कृत्य अपमानजनक और उनके परिवार की निजता पर अनावश्यक हमला है।

 

 

 

वानखेड़े ने कहा कि यह उनकी, उनके परिवार, उनके पिता और दिवंगत मां की छवि बिगाड़ने के मकसद से किया गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ज्ञानदेव काचरुजी वानखेड़े राज्य आबकारी विभाग के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर पद से जून 2007 में सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता हिंदू हैं और उनकी दिवंगत मां जहीदा एक मुसलमान थीं। वानखेड़े ने कहा कि वह सच्ची भारतीय परंपरा में एक समग्र बहु-धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें अपनी विरासत पर गर्व है। एनसीबी अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत 2006 में डॉ. शबाना कुरैशी से शादी की थी। दोनों ने 2016 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बाद में 2017 में उन्होंने क्रांति रेडकर से शादी की थी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...