back to top

सीएसके के साथ खत्म हुआ रैना का सफर

नई दिल्ली। सुरेश रैना के बारे में कहा गया कि वह निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटे लेकिन लगता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के साथ उनका लंबा सफर खत्म हो गया है क्योंकि यह फ्रेंचाइजी 2021 सत्र से पहले उनसे नाता तोड़ सकती है।

चेन्नई की टीम दुबई में रह रही है। उसकी टीम में कोविड-19 के 13 मामले पाये गये जिसमें टीम के दो अहम सदस्य दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं। आईपीएल सूत्रों के अनुसार हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना के फैसले में इसने भी अहम भूमिका निभायी। लेकिन अब पता चला कि टीम प्रबंधन पृथकवास के दौरान इस 32 वर्षीय खिलाड़ी के व्यवहार से खुश नहीं था जिससे सीएसके के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी नाराज थे।

आईपीएल सूत्रों ने कहा कि सीएसके के नियमों के अनुसार कोच, कप्तान और मैनेजर को होटल में रहने के लिये सूइट्स मिलते हैं लेकिन टीम जिस भी होटल में ठहरती है उसमें रैना को भी सुइट मिलता है। बात सिर्फ इतनी थी कि उनके कमरे में बालकनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह मसला था लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वापसी (भारत लौटने) के लिये बड़ा कारण था। टीम में कोविड मामलों के बढने से भी बड़ा कोई मसला हो सकता है।

उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए रैना अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले अगले आईपीएल से भी चेन्नई की टीम से बाहर हो सकते हैं। क्या रैना के इस सत्र में वापसी की संभावना है जिससे हालात बदल सकते हैं, इस पर सूत्रों ने कहा, वह इस सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीएसके ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें यह स्पष्ट है। कुछ ऐसी बातें हैं जो शीर्ष अधिकारियों को नागवार गुजरी हैं।

उन्होंने कहा कि इसकी बहुत कम संभावना है कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुका हो और संभवत: किसी तरह की क्रिकेट में नहीं खेलेगा वह सीएसके में वापसी करेगा। वह वापस नीलामी में शामिल होगा और कोई टीम उसे ले सकती है। सीएसके ने रुतुराज पर बड़ी बोली लगायी थी उसे उम्मीद है कि पृथकवास से लौटने के बाद वह फिट होगा और दो परीक्षण नेगेटिव आने के बाद अभ्यास सत्र में भाग ले पाएगा। आईपीएल सूत्रों ने कहा कि सीएसके ने अभी रैना के बदले किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है।

उन्होंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है। अटकलें लगायी जा रही है कि रैना ने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था। इस मामले में रैना की माफी से खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम भविष्य के बारे में सोच रही है। सूत्रों ने कहा, मैं माफी मांगने के बारे में नहीं जानता लेकिन सीएसके अब रुतुराज को भविष्य के लिये तैयार करना चाहेगा तथा धोनी और (मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।

रैना ने सीएसके की तरफ से 164 मैचों में सर्वाधिक 4527 रन बनाये हैं। आईपीएल में उनके नाम पर 5368 रन दर्ज हैं और वह इस टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...