back to top

पूरण कुमार की आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के पुलिस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और इससे खासकर दलित एवं बहुजन समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं। बसपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, हरियाणा राज्य में आईजी (महानिरीक्षक) रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरण कुमार, जिनकी पत्नी भी हरियाणा की वरिष्ठ आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं, द्वारा जातिवादी शोषण एवं प्रताड़ना के कारण की गयी आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ख़ासकर दलित एवं बहुजन समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं।

उन्होंने कहा, यह अति-दुखद एवं अति-गंभीर घटना खासकर एक सभ्य सरकार के लिये शर्मनाक है और यह साबित करती है कि लाख दावों के बावजूद जातिवाद का दंश विशेषकर शासन-प्रशासन में कितना अधिक हावी है तथा सरकारें इसे रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं। वैसे यह सब सरकार की नीयत व नीति की बात ज्यादा है। मायावती ने कहा कि इस दुर्भाज्ञपूर्ण घटना की समयबद्ध तरीके से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि सभ्य समाज को शर्मिंदा करने वाली ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा कहीं ना हो सकें। बसपा नेता ने कहा, हरियाणा सरकार इस घटना को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से ले तथा इसकी भी लीपापोती करने का प्रयास ना करे तो यह उचित होगा।

जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, जैसे कि आरोप लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने उच्चतम न्यायालय एवं केंद्र सरकार से इस घटना का उचित संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ऐसी घटनाओं से खासकर उन लोगों को जरूर सीख लेनी चाहिए जो एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को आर्थिक स्थिति से जोड़कर क्रीमी लेयर की बात करते हैं, क्योंकि धन एवं पद पा लेने के बाद भी जातिवाद उनका पीछा नहीं छोड़ता और हर स्तर पर जातिवादी शोषण, अत्याचार एवं उत्पीड़न लगातार जारी रहता है जिसकी ताजा मिसाल हरियाणा की वर्तमान घटना है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के बाद बरामद एक अंतिम नोट में राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम और पिछले कुछ वर्षों में उनके द्वारा कथित तौर पर झेले गए मानसिक उत्पीड़न और अपमान का विवरण दिया गया है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...