back to top

आईसीएफ कोच का उत्पादन बंद, एलएचबी कोच ही बनेंगे

 

लखनऊ। भारतीय रेल ने लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच वाले रेकों के अनुरक्षण के लिये देश भर में सभी 411 वाशिंग पिट लाइनों पर 750 वोल्ट बिजली की आपूर्ति प्रदान करने का फैसला किया है, जिससे रेलवे को वार्षिक 500 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। भारतीय रेल द्वारा इसके लिये करीब 210 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पर एचओजी के लिये पिट लाइन में 750 वोल्ट बिजली आपूर्ति का कार्य गोरखपुर, गोमतीनगर, ऐशबाग, बनारस एवं मऊ स्टेशनों के 15 पिट लाइनों पर प्रारम्भ हो चुकी है। वाराणसी सिटी, छपरा, टनकपुर, काठगोदाम, रामनगर एवं लालकुआँ स्टेशनों के 06 पिट लाइनों का कार्य प्रगति पर है।

रेलवे बोर्ड ने अप्रैल 2018 से अपने पुराने आईसीएफ कोच का उत्पादन पूरी तरह बंद करने एवं एलएचबी कोचों में बदलने का नीतिगत निर्णय लिया था। ऊर्जा समीक्षा 2021-22 के आधार पर एलएचबी रेक के परीक्षण एवं रखरखाव के लिये 750 वोल्ट बिजली की आपूर्ति प्रदान करके वाशिंग पिट लाइनों पर क्षमता वृद्धि करना बहुत महत्वपूर्ण है।
भारतीय रेल पर 411 वाशिंग पिट लाइनों के ढांचागत कार्यों के लिये लगभग 210 करोड़ रुपये कुल पूंजीगत व्यय की मंजूरी दी गई थी। यह एक वर्ष से भी कम समय में पूरे रेल नेटवर्क को कवर करते हुए 411 वाशिंगध्पिट लाइनों पर बुनियादी ढांचे के निर्माण के कार्य शुरू कराये गये। जुलाईए 2023 के अंत तक 316 वाशिंगध्पिट लाइनों पर काम पूरा कर लिया गया। शेष को 2023 की दूसरी तिमाही में पूरा करने का लक्ष्य है। वाशिंग पिट लाइनों पर बुनियादी क्षमता निर्माण में 210 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश करके तैयार किये गये बुनियादी ढांचे से प्रति वर्ष 500 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध बचत होगी। रेलवे पर हेड आॅन जेनेरेशन (एचओजी) के उपयोग से यह बचत और भी अधिक होगी। यह लागत कम करके तथा दक्षता में सुधार करके गैर.टैरिफ उपायों के माध्यम से यात्री सेवाओं, विशेष रूप से मेलध्एक्सप्रेस खण्ड की परिचालन में सुधार करने के रेलवे के प्रयासों का एक हिस्सा है। भारतीय रेल 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

नेपाल में क्यों आया विनाशकारी जलप्रलय, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताई असली वजह

बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से ल्हेंडे नदी में आया मलबा; नेपाल में 157 शव बरामद, तिब्बत में भी भारी...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...