back to top

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भारत एक बार फिर जीता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को भारत की जीत बताया और कहा कि सभी मिलकर एक मजबूत एवं समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजई भारत।

https://twitter.com/narendramodi/status/1131488026247323648

उन्होंने कहा, हम साथ मिलकर बढ़ेंगे, साथ मिलकर समृद्ध बनेंगे और साथ मिलकर ही एक मजबूत एवं समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। मोदी ने कहा , भारत एक बार फिर जीता। विजई भारत। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, यह जीत पूरे भारत की जीत है।

देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी के पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के भरोसे की जीत है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूं। शाह ने कहा कि जन-जन के विश्वास और अभूतपूर्व विकास की प्रतीक मोदी सरकार बनाने के लिए भारत की जनता को कोटि-कोटि नमन।

सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां 292 सीटों पर आगे चल रही थी वहीं, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे थी। आयोग ने 542 सीटों के रुझान जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...