back to top

राष्ट्रपति ने एकेटीयू के स्टार्टअप का लिया जायजा

नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग कर रहा है इनोवेशन हब एकेटीयू

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का नोएडा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से शो में 30 स्टार्टअप के लगाये स्टॉल का भी जायजा लिया।

राष्ट्रपति को एसीएस एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद ने स्टार्टअप की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्टार्टअप की जानकारी ली। बता दें कि शो में इन्नोवेशन हब के नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी एवं अनुदानित और प्राइवेट कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर्स के चुनिंदा 30 प्रोडक्ट वाले स्टार्टअप को प्रदर्शन करने का मौका दिया गया है। शो में देश ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनियों और खरीदार शिरकत कर रहे हैं। जिससे इन स्टार्टअप को वैश्विक रूप से पहचान मिलने में मदद मिलेगी। यह आयोजन 21 से 25 सितंबर तक चलेगा।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, वंदना शर्मा, रितेश सक्सेना सहित इनक्यूबेशन सेंटर्स के मैनेजर सहित अन्य लोग भागीदारी कर रहे हैं। शो के दूसरे दिन इनोवेशन हब नॉलेज सेशन मे प्रतिभाग करेगा जिसमे प्रदेश मे नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही पहल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...