back to top

खुद को मरीज बता डॉक्टर के घर में घुसे, बंधक बना नकदी और गहने लूट ले गए   

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त लाबेला चौक के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से उनके घर में लूटपाट की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा की है। उन्होंने बताया कि डॉ सुरेंद्रनाथ गोविल और उनकी पत्नी डॉ मृदुला गोविल जाने-माने चिकित्सक हैं और उनका अस्पताल तथा आवास जोगीपुरा में है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपति अकेले ही रहते हैं। उनके दोनों पुत्र नोएडा व गुड़गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे डॉ सुरेंद्रनाथ गोविल अस्पताल बंद करके घर के बरामदे में बैठे थे तभी कम से कम छह बदमाश खुद को मरीज बताकर वहां पहुंच गए और डॉ गोविल को घसीटते हुए ड्राइंग रूम में ले गए।

उसने बताया कि बदमाशों ने डॉ गोविल की पत्नी को भी बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी तथा गहने लूट कर फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि आवश्यक कार्वाई की जा रही है, शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा।

यह खबर भी पढ़े— लड़के ने 12 वर्षीय लड़की को किया प्रपोज, मना करने पर चाकू घोंपकर मार डाला  

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...