back to top

लड़के ने 12 वर्षीय लड़की को किया प्रपोज, मना करने पर चाकू घोंपकर मार डाला  

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण 12 वर्षीय लड़की की हत्या चाकू घोंपकर हत्या कर दी और कीटाणुनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आदित्य कांबले ने बुधवार शाम कल्याण के तीसगांव इलाके में नाबालिग लड़की की मां के सामने ही उसे कई बार चाकू घोंपा लड़की की हत्या कर दी। उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई।

पीड़िता के पड़ोसियों के बयानों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लड़की की दैनिक गतिविधि के बारे में पता लगाने के लिए कांबले उसकी आवासीय सोसाइटी का कई बार चक्कर लगा चुका था। बुधवार को वह लड़की के ट्यूशन क्लास से लौटने तक वहीं उसका इंतजार कर रहा था।\

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां जब इमारत पर पहुंची तो कांबले ने उसकी मां को धक्का देकर गिरा दिया और लड़की पर कई बार चाकू से वार किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि कांबले जब मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने फिनाइल की एक बोतल निकाली और उसे पी लिया। उन्होंने बताया कि कांबले का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात को कांबले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। बाद में बृहस्पतिवार को आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह खबर भी पढ़े— नाइट क्लब में आईपीएस अधिकारी को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, सस्पेंड 

RELATED ARTICLES

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...