back to top

पॉलीटेक्निक ऑनलाइन आवेदन की तिथि 11 मई तक बढ़ी

– परीक्षा 14 व 15 जून को होगी आयोजित

लखनऊ। देश में कोविड-19 महामारी के कारण हुई लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के पालीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2020 को ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 मई कर दी गई है। पूर्व में आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित थी।

इसकी जानकारी देते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध है। इसी क्रम में ऑनलाइन आवेदन-पत्रों में त्रुटियों का सुधार, अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से 12 मई से 15 मई तक कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की तिथि का भी पुनर्निधारण किया गया है। पुनर्निधारित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि 31 मई व 01 जून थी, जिसे परिवर्तित कर दिया गया है। देश में कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों को माह मई में समीक्षा की जायेगी। स्थिति उपयुक्त पाये पर ही परीक्षा कराया जाना सम्भव होगा। अन्य नवीनतम जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.jeecup.nic.in के माध्यम से और समाचार पत्रों में प्रकाशित की जायेगी इसलिए अभ्यर्थियों को यह परामर्श दिया जाता है कि वेबसाइट को नियमित देखते रहें।

परीक्षा कार्यक्रम

पाठ्यक्रम ग्रुप परीक्षा दिवस व तिथि परीक्षा समय व पॉली
ग्रुप ए (ऑफलाइन) रविवार 14 जून सुबह पॉली 9 बजे से 12 बजे तक
ग्रुप ई (ऑफलाइन) रविवार 14 जून शाम पॉली 2.30 बजे से 5.30 बजे तक
ग्रुप बी,सी,डी,एफ,जी,एच,आई(ऑनलाइन) सोमवार 15 जून सुबह पॉली 9 बजे से 12 बजे तक
ग्रुप के1 से के8 (ऑनलाइन) सोमवार 15 जून शाम पॉली 2.30 बजे से 5.30 बजे तक

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...