back to top

मीराबाई जन्मोत्सव में भाग लेने मथुरा पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में की पूजा-अर्चना

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को भगवान कृष्ण की भक्त एवं कवयित्री मीराबाई की 525 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मीराबाई जन्मोत्सव में भाग लेने मथुरा पहुंचे। वह रहस्यवादी कवि और भगवान कृष्ण भक्त की 525 वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किए जा रहे मीराबाई जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे हैं। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

मोदी, मीराबाई के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे और इस अवसर पर आयोजित होने वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम मीराबाई की याद में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का भी प्रतीक होगा। मीराबाई को भगवान कृष्ण के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई भजनों एवं छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

इससे पहले मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में संत मीराबाई जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा है। आज मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाज्ञ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...