back to top

भारतीय कोच पद की दौड़ से हटे फिल सिमन्स

मुंबई: वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल सिमंस ने शुक्रवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद इस पद के लिए पांच दावेदार बच गए जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। सिमंस के हटने के बाद कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति यहां शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार कर रही हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली के सार्वजनिक समर्थन के बाद अगर शास्त्री को 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप तक दोबारा जिम्मेदारी मिलती है तो अधिक हैरानी नहीं होगी। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि फिल सिमंस ने आधिकारिक तौर बीसीसीआई से कहा कि वह साक्षात्कार के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अब इस पद की दावेदारी के लिए पांच उम्मीदवार बचे है।

 

यहां के एक होटल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रोबिन सिंह और लालचंद राजपूत तीन सदस्यीय पैनल के समक्ष साक्षात्कार के लिए पहुंचे जिसमें कपिल के अलावा अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी मौजूद हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर और श्रीलंका के पूर्व कोच टाम मूडी ने स्काइप के जरिए साक्षात्कार दिया। सीएसी ने लगभग 40 मिनट तक भारत की 2007 की विश्व टी20 जीतने वाली टीम के मैनेजर राजपूत का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार के बाद राजपूत ने पत्रकारों से कहा, मुझे उम्मीद है। राष्ट्रीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षक कोच रोबिन सिंह ने भी सकारात्मक दिखे, उन्होंने कहा, साक्षात्कार अच्छा हुआ। माइक हेसन का साक्षात्कार दोपहर बाद होगा जबकि शास्त्री भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे सीएससी के समक्ष पेश होंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...