back to top

पाकिस्तान ने कोरोना वायरस प्रभावित चीन से आने वाले विमानों को दिखाई हरी झंडी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कोरोना वायरस प्रभावित चीन से आने वाले विमानों को सोमवार को हरी झंडी दिखा दी। इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह चीन से आए दो विमान उतरे। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दो फरवरी को कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने चीन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

इसकी चपेट में आकर अभी तक 361 लोगों की मौत हुई है और 17,205 मामलों की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीसीए) के अनुसार चीन के उरुमची शहर से चाइना सदर्न एयरलाइंस की दो उड़ाने सीजेड6007 और सीजेड5241 इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। चीन द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए पाकिस्तान को मेडिकल किट मुहैया कराने की बात कहे जाने के एक दिन बाद इन उड़ानों को यहां उतरने की अनुमति दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोहा से कतर एयरलाइंस का एक विमान भी चीन से कम से कम 40 पाकिस्तानी छात्रों को यहां लेकर पहुंचा, क्योंकि चीन से पाकिस्तान की सीधी विमान सेवाएं बंद थी। स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के सहायक जफर मिर्जा इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद थे और यात्रियों के आगमन तथा अनिवार्य जांच पर नजर रख रहे थे। मिर्जा ने ट्वीट किया, आज सुबह इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर था। पाकिस्तान में चीनी राजदूत एचई के साथ चीन से आए यात्रियों का स्वागत किया। हमने एयरपोर्ट एसओपी के क्रियान्वयन का पर्यवेक्षण किया और मैंने यात्रियों से भी बात की।

उन्होंने कहा, पाकिस्तानियों सहित उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। एक जिम्मेदार पाकिस्तान का मतलब जरूरत होने पर भावनात्मक होने के साथ ही निर्णय लेने में तर्कसंगत और व्यावहारिक होना है। हम कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीनी प्रयासों का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान में अभी तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भारत, अमेरिका, श्रीलंका और अन्य देश जहां वुहान से अपने नागरिकों को वापस लाने के प्रयास में जुटे हैं, वहीं पाकिस्तान ने वहां फंसे अपने नागरिकों को हवाई मार्ग से वापस लाने की मांग को ठुकरा दिया है। चीन में पाकिस्तान की राजदूत नगमाना हाशमी ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तानी छात्रों को वुहान से नहीं निकाला जाना चाहिए क्योंकि कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए उनके देश में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...