back to top

काठमांडू पहुंचकर लखनऊ डाइवर्ट हुआ विमान, एक के बाद एक चार विमानों की Luckow में कराई गई लैंडिंग

लखनऊ। नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर रोक लगाने के आदेश के बाद वहां जारी हिंसा का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। काठमांडू हवाई अड्डे पर हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए वहां जाने वाली विमान सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। दिल्ली से काठमांडू पहुंचने के बाद इंडिगो एयरलाइन का विमान लखनऊ डाइवर्ट हो गया। इस विमान के बाद लगातार तीन और विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारे गएं। यात्री इन विमानों के भीतर ही बैठे रहे।

इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-1153 दिल्ली से काठमांडू जा रहा था। काठमांडू एयरपोर्ट के करीब पहुंचने के बाद वहां रनवे पर असुरक्षा को देखते हुए पायलट ने विमान को डायवर्ट किया। कुल 160 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को लेकर दिल्ली वापस लौटते हुए पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। एटीसी से सपंर्क होने के बाद विमान को लखनऊ उतारा गया।

इसी तरह दुबई से काठमांडू जा रहे फ्लाई दुबई के विमान एफजेड-539 को भी लखनऊ डाइवर्ट किया गया। इसके ठीक पीछे इंडिगो एयरलाइन की मुंबई-काठमांडू के विमान 6ई-1157 को और थाई लायन एयर की बैंकाक से काठमांडू जा रहे विमान टीएलएम220 को भी लखनऊ के रनवे पर उतारा गया। इन विमानों की रिफ्यूलिंग करने के बाद वापस उनके यात्रा प्रारंभ करने वाले एयरपोर्ट भेजने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...