back to top

अनुच्छेद 370: नेकां सांसद हसनैन मसूदी बोले- कश्मीर के लोगों ने न केवल अपना विशेष दर्जा बल्कि अपनी पहचान भी खो दी

श्रीनगर: नेशनल कान्फ्रेंस के सांसद हसनैन मसूदी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के कदम को सोमवार को असंवैधानिक रूप से किया गया एक विश्वासघात करार दिया। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश मसूदी ने कहा कि राज्य विधानसभा की सहमति के बिना राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित राज्यों में नहीं किया जा सकता है। मसूदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, जम्मू-कश्मीर को छोड़ें, राज्य विधानमंडल के विचार लिए बिना किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हो सकता है। इस मामले में, वे स्वयं ही याचिकाकर्ता, प्रतिवादी, अधिवक्ता और न्यायाधीश सभी हैं। उन्होंने कहा, मौलिक रूप से एक विश्वासघात हुआ है और यह असंवैधानिक रूप से किया गया है। वे विश्वासघात का जश्न मना रहे हैं। हम केवल संविधान के बारे में बात कर रहे हैं, 1947 में हमसे वादे किए गए थे, दिल्ली समझौता हुआ था। ये वादे सर्वसम्मति से किए गए थे लेकिन अब सभी एकतरफा तौर पर तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग केंद्र के इस कदम के बारे में चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने न केवल अपना विशेष दर्जा खो दिया है, बल्कि अपनी पहचान भी खो दी है। मसूदी ने कहा, लोग घटनाक्रम पर बहुत चिंतित हैं…ऐसे इलाके हैं जहां न्यूनतम प्रतिबंध हैं लेकिन लोग बाहर नहीं आ रहे हैं। आपको यह देखना होगा कि हमने क्या खोया है – हमने राज्य, झंडा, अपना संविधान, पहचान और अपनी सरकारी भाषा खो दी है।

 

यह पूछे जाने पर कि क्या नेशनल कांन्फ्रेंस के तीनों लोकसभा सांसद केंद्र के इस कदम का विरोध करने के लिए इस्तीफा देंगे, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके उस नेतृत्व को लेना है, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा, जब नेतृत्व को रिहा किया जाएगा, तो वे ऐसा निर्णय लेंगे जो राज्य के लोगों के हित में होगा। मसूदी ने कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टी के सहयोगी मोहम्मद अकबर लोन ने इस कदम के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है। उन्होंने कहा, हमारे पास एक ठोस मामला है। हमने अपना राज्य खो दिया है – एक राज्य जहां कभी अवंतिवर्मन और ज़ैनुल आबिदीन जैसे राजाओं का शासन था। अब इसे एक नगरपालिका में तब्दील कर दिया गया है। लोन ने कहा कि अगर लोकसभा से इस्तीफा देने से हमारे मामले में मदद मिलेगी, तो हम तुरंत इस्तीफा दे देंगे। हम बतौर सांसद अपने विशेषाधिकारों का लाभ उठाने के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त करने को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है और प्रतिबंध हटने के बाद वे इसका विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...