back to top

एरियल फॉगिंग से ही सम्भव है मच्छर जनित रोगों की रोकथाम

लखनऊ: बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप के बीच इसकी प्रभावी रोकथाम के लिए दूसरे देशों की तरह भारत में भी एरियल फॉगिंग की मांग उठ रही है। इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान और मिशन सेव इन इंडिया के मुख्य अभियानकर्ता डॉक्टर आरएन सिंह ने भाषा को बताया कि मच्छरजनित बीमारियां बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में फैलती हैं। सामान्य फॉगिंग से इन पर रोक लगाना मुमकिन नहीं है। इसका सटीक प्रबंधन सिर्फ एरियल फॉगिंग से ही संभव है। उन्होंने बताया कि एरियल फॉगिंग किसी विमान या हेलीकॉप्टर के जरिए बहुत बड़े क्षेत्र में एक साथ फॉगिंग (दवा का छिड़काव) को कहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, देश में हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत मच्छर जनित बीमारियों से होती है। इसे रोकने के लिए एरियल फागिंग ही असरदार और सुरक्षित विकल्प है।

 

सिंह ने बताया कि एरियल फॉगिंग में बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल होने वाले इंसेक्टिसाइड काफी बड़े क्षेत्रफल में त्वरित गति से मच्छरों को तो मारते हैं वहीं इस छिड़काव का मानव, अन्य जीवों, भूमि, जल, पर्यावरण, खेती, वन और जलराशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। अक्सर प्रभावित क्षेत्रों की गलियों और भौगोलिक रूप से दुर्गम इलाकों में परम्परागत तरीके से फॉगिंग नहीं हो पाती। इसके लिए एरियल फॉगिंग ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि एरियल फागिंग को विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी मान्यता मिली है। दुनिया में कई स्थानों पर एरियल फागिंग हो रही है। हाल में फ्लोरिडा में 60 लाख एकड़ क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एरियल फॉगिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि विश्व में मलेरिया से सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं। मच्छरजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण कर सकने वाले एक मात्र विकल्प एरियल फागिंग को अमल में लाने में विलंब ठीक नहीं है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की भाषा क्षमता पर भारी पड़ रही ‘रील्स’ की लत, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

डॉ दराल ने बताया, लगातार स्क्रीन स्क्रॉल करने से मस्तिष्क का ‘रिवॉर्ड सिस्टम’ बार-बार सक्रिय होता है। मस्तिष्क तुरंत मिलने वाले ‘रिवॉर्ड’ का अभ्यस्त...

60 की उम्र के बाद शरीर में होने लगते हैं ये 6 बदलाव, भूलकर भी न करें इन्हें बीमारी समझने की गलती

ढलती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आना एक बेहद स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे कोई चाहकर भी नहीं रोक...

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...