back to top

व्हाट्सऐप पर ज्यादा शेयर होने वाले संदेश अब एक ही बार हो सकेंगे फॉरवर्ड

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है। अब व्हाट्सऐप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा।

इससे पहले व्हाट्सऐप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी। इससे पहले फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सऐप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सऐप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं।

ऐसे समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है। व्हाट्सऐप की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं।

Canada : खालिस्तानी आतंकी निज्जर हत्या मामले में तीन भारतीय गिरफ्तार, जाँच जारी

ओटावा/न्यूयॉर्क। कनाडा में खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार करने वाले कनाडाई प्राधिकारियों ने कहा...

America : विश्वविद्यालयों में कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन को लेकर समझौता, विरोध प्रदर्शन धीमा पड़ा

न्यूयॉर्क। अमेरिका में विश्वविद्यालयों और फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच समझौता होने के बाद इस सप्ताह बहुत कम विश्वविद्यालयों में इजराइल-हमास युद्ध के खिलाफ...

यूएई में भारी बारिश और तेज आंधी का कहर, एमिरेट्स एयरलाइन ने रद्द की कई उड़ानें रद्द

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बृहस्पतिवार को भारी बारिश और आंधी के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे दो सप्ताह...

अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों के परिवार को जानकारी देने के लिए उठाये कदमों के बारे बताया जाये: अदालत

नयी दिल्ली। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से कहा कि वह कोविड-19 रोगियों को अस्पतालों में उपलब्ध कराए जा रहे उपचार और...

नीति में बदलाव से संदेशों की गोपनीयता पर असर नहीं होगा : व्हाट्सऐप

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने मंगलवार को कहा कि उसके ताजा नीतिगत बदलावों से संदेशों की गोपनीयता प्रभावित नहीं होती है और इसके साथ ही...

जेएनयू हिंसा : अदालत ने व्हाट्सऐप, गूगल को पुलिस द्वारा ली गई जानकारी मुहैया कराने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्हाट्सऐप और गूगल को जेएनयू हमले के संबंध में पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी उनकी अपनी आंतरिक नीतियों...

Related Articles