सायरा बानो, हेमा मालिनी समेत 10 को लच्छू महाराज अवार्ड

दस वर्षों से रुके पंडित लच्छू महाराज अवार्ड घोषित किए गए

लखनऊ। लच्छू महाराज जन्मोत्सव समारोह एवं लच्छू महाराज बैले फाउण्डेशन की ओर से एक साथ दस वर्षों के पंडित लच्छू महाराज अवार्ड घोषित कर दिए गए हैं। अवार्ड समिति की बैठक शनिवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह ने की। संमिति ने वर्ष 2015 से लेकिन वर्ष 2024 तक के अवार्ड घोषित किए। ये अवार्ड 31 अगस्त को लखनऊ में समारोह में दिए जाएंगे।


पंडित लच्छू महाराज बैले फाउण्डेशन की सचिव एवं पंडित लच्छू महाराज की वरिष्ठ शिष्या कुमकुम आदर्श ने बताया कि पंडित लच्छू महाराज अवार्ड से पदमभूषण उमा शर्मा, रमा वैद्यनाथन, पद्मश्री उमा डोगरे, पदमश्री हेमा मालिनी, पद्मश्री सायरा बानो, के साथ डा. संध्या पुरीचा, डा. मालविका मित्रा,पंडित राजेन्द्र गंगानी, प्राची शाह, असीम बंधु भट्टाचार्य को सम्मानित किया जाएगा। कुमकुम आदर्श ने बताया कि ‘वर्ष 2014 के बाद से अवार्ड नहीं दिए गए थे। उसके बाद कोविड की वजह से अवार्ड रुके रहे। जिस कारण के अवार्ड गुरु पंडित लच्छू महाराज की याद में घोषित किए गए। अवार्ड के लिए हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नम्रता पाठक मौजूद रहीं।

पांच राज्यों में जन्मोत्सव समारोह

कुमकुम आदर्श ने बताया कि पंडित लच्छू महाराज जन्मोत्सव धूमधाम के साथ पांच राज्यों में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन लखनऊ में होगा। इसके साथ ही दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद और गोवा में जन्मोत्सव में समारोह होगा। जहां कथक की प्रस्तुतियां और वर्कशॉप होंगी। जिसमें कई तरह के रंगारंग आयोजन होंगे और लखनऊ के लोगों को बेहतरीन कथक के रंग देखने को मिलेंगे।

इन्हें मिलेगा सम्मान
उमा शर्मा (2015)
रमा वैद्यनाथन (2016)
उमा डोगरा (2017)
हेमा मालिनी (2018)
सायरा बानो(2019)
डा. संध्या पुरीचा (2020)
डा. मालविका मित्रा (2021)
प्राची शाह (2022)
असीम बंधु भट्टाचार्य (2023)
पंडित राजेन्द्र गंगानी (2024)

Latest Articles