back to top

मोदी ने की भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरूआत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार को धार देते हुए मैं भी चौकीदार अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर मैं भी चौकीदार से चुनावी मुहिम की शुरुआत की है।

चुनाव अभियान का हिस्सा बनाया

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई बार अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए चौकीदार चोर है कहा था। अब विपक्ष के इसी हमले को भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में शामिल कर लिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मणिशंकर अय्यर के चायवाला टिप्पणी को भी भाजपा ने चुनाव अभियान का हिस्सा बनाया था । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो के साथ अपने ट्वीट में कहा, आपका यह चौकीदार राष्ट्र की सेवा में मजबूती से खड़ा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं।

https://twitter.com/ANI/status/1106765966225145858

उन्होंने कहा कि हर कोई

उन्होंने कहा कि हर कोई जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ा रहा है, वह एक चौकीदार है। मोदी ने कहा कि हर कोई जो भारत की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है, वह एक चौकीदार है। उन्होंने कहा, आज हर भारतीय कह रहा है कि मैं भी चौकीदार। मोदी अक्सर स्वयं को ऐसा चौकीदार बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, चौकीदार चोर है। नरेंद्र मोदी के 31 मार्च को देशवासियों को संबोधित करेंगे।

चौकीदार अभियान के तहत संकल्प लेने की मुहिम

नरेन्द्र मोदी एप पर मैं भी चौकीदार अभियान के तहत संकल्प लेने की मुहिम शुरू की गई है। इससे एक दिन पहले ही आरएसएस से जुड़े भारतीय मजदूर संघ :बीएमएस: ने राहुल गांधी के चौकीदार चोर है टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा था कि देश भर के चौकीदार इस टिप्पणी से काफी आहत है। संघ ने सिक्योरिटी गार्ड संगठनों का आह्वान किया है कि अगर कांग्रेस और राहुल गांधी यह नारा लगाना बंद नहीं करेंगे तब बीएमएस देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा। सात चरणों में होने वाला यह मतदान 19 मई को खत्म होगा। चुनाव परिणाम 23 मई को आएंगे।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...