back to top

समर कैंप में बच्चों को दिए गये मेडल एवं प्रमाण-पत्र

मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गया
लखनऊ। इस्कॉन, लखनऊ में चल रहे किड्स समर कैंप का सातवाँ एवं अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। यह कैंप मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य रूपिणी माता जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समर कैंप के अंतिम दिन की शुरूआत श्री श्री राधारमण बिहारी जी के मंगलमय दर्शन एवं कीर्तन के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों को मंदिर के नवनिर्मित निमार्णाधीन परिसर का विशेष भ्रमण करवाया गया और मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गया । साथ ही बच्चों ने गौशाला का भी दर्शन किया और गौसेवा के महत्व को समझा। दिन भर बच्चों ने विभिन्न आध्यात्मिक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद समर कैंप की समापन समारोह आयोजितकिया गया, जिसमें सभी बच्चों को मन्दिर अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। साथ ही समर कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरा समर कैंप बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार, भक्ति और आनंद से भरपूर अनुभव रहा। सात दिनों तक चले इस शिविर में बच्चों ने भगवान के दर्शन, श्लोक, कीर्तन, आध्यात्मिक कहानियाँ, क्राफ्ट, प्रतियोगिताएँ एवं कई प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सीखा। समर कैंप का यह सुंदर समापन सभी बच्चों, अभिभावकों एवं आयोजकों के लिए अविस्मरणीय रहा। अंत में बच्चों को प्रसाद के रूप में छोला एवं चावल वितरित किया गया, जिसका सभी बच्चों ने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...