back to top

छठ पूजा को लेकर सजे बाजार, सुपली, दउरा की जमकर खरीदारी

मंडियों में कच्ची हल्दी, कच्चा अदरक, कच्चा नारियल, कच्चा केला, आंवला, सीताफल, मूली हर चीज से बाजार गुलजार

लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हो चुका है। इंदिरानगर, निशातगंज, पत्रकारपुरम बाजार में महिलाएं दउरा, मिट्टी के बर्तन कलश, घैला, दीया, ढकना, सुपा, सुपली, नारियल सहित अन्य सामान की खरीदारी शुरू कर दी।
इंदिरानगर सेक्टर.17 सब्जी मंडी में मंगलवार को सड़क किनारे छठ से संबंधित दुकानें खुल गई। बांस से बने सूप 45.50 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। चूल्हे की कीमत 80.100 रुपये के बीच है।

दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सूप और दउरा की कीमतों में इस साल पिछले साल की तुलना में इजाफा हुआ है। सूप जहां 45 से 60 रुपए प्रतिपीस बिक रहा है। वहीं दउरा की कीमत उसके आकार और बनावट के आधार पर तय है। दउरा 100 से लेकर 180 पीस तक बाजार में उपलब्ध है। छठ पूजा में मिट्टी के हाथी का विशेष महत्व है। ऐसे में बाजार में सुंदर.सुंदर मिट्टी के हाथी की बिक्री खूब हो रही है। इसके अलावा मिट्टी के चूल्हे की कीमतों में भी वृद्धि देखी जा रही है। वहीं मंडियों में कच्ची हल्दी, कच्चा अदरक, कच्चा नारियल, कच्चा केला, आंवला, सीताफल, मूली हर चीज से बाजार गुलजार है।

फल व सब्जियों की दुकान पर दिखने लगी रौनक:


राजधानी में छठ की पूजा की रौनक दिखने लगी है। सूर्य उपासना के इस पर्व को लेकर बाजार में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजन में मौसमी फल सरीफा केला, अमरुद, सेब, अनन्नास, सूथनी हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, सूप व गन्ने का प्रयोग होता है। बांस की टोकरी में व्रती के पति या बेटा बांस की टोकरी में 6, 12 व 24 की संख्या में फल रखकर घाट तक जाते हैं। छठ गीतों के साथ परिवार के लोग भी व्रती के साथ जाते हैं। 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन 11 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। कुछ स्थानों पर इसे डाला छठ भी कहते है। आलमबाग, निशातगंज, इंदिरानगर व राजाजीपुरम सहित सभी बाजारों में दुकानदार तैयारियों में जुटे हैं।
इंदिरानगर की ममता ने बताया कि वह 15 सालों से व्रत कर रही है। इस व्रत की बहुत मान्यता है। उन्होंने की वह अकेली ही व्रत करती हैं इसीलिए थोड़े सामान की आवश्यकता होती है लेकिन इस व्रत में कई प्रकार के फल, सब्जियों के साथ पूजा की जाती है। इस साल हर सामान थोड़ा मंहगा है। दुकानदार शोभित ने बताया कि अभी तक कम लोग आ रहे हैं खरना के दिन से ज्यादा खरीददारी शुरु होती है ताकि सब्जियां और फल ताजा मिले। ग्राहक एक दुकान पर रुक कर सारा सामान खरीदना पसंद करते हैं।

गन्ने से लेकर डलिया-सूप की हुई खरीदारी:
बाजारों में भी मंगलवार को भीड़ नजर आई। मौसमी फल व सब्जियों के साथ ही गन्ना, कच्ची हल्दी, नारियल, सिंघाड़ा, मूली, सूप व बांस की डलिया के साथ ही अन्नास व नीबू सहित छठ मइया को चढ़ने वाले सामानों की खरीदारी की गई। निशातगंज, आलमबाग, डालीगंज, महानगर, राजाजीपुरम, भूतनाथ, आशियाना व कृष्णानगर समेत सभी इलाकों की बाजारों में भीड़ रही।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...