back to top

मुंबई में बड़ा हादसा : आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, 40 घायल

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव इलाके में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सात मंजिला इमारत की छत और अन्य तलों से कम से कम 30 लोगों को बचाया गया और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग गोरेगांव पश्चिम में स्थित जय संदेश भवन में तड़के तीन बजे लगी। शुरू में अधिकारियों ने आग से प्रभावित भवन का नाम जय भवानी बताया था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी में एक ट्रॉमा सेंटर में और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर सात हो गई। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, गोरेगांव, मुंबई में लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग इमारत के चारों ओर फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से दुकानें, कबाड़ और निचले तल पर मौजूद दो पहिया वाहन जलकर नष्ट हो गए थे।

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिस अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है, उनसे मुलाकात के लिए कुछ समय में नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल अस्पताल का दौरा करने वाले हैं।

यह खबर पढ़े- एलाइनर से टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करना आसान

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...