back to top

एलाइनर से टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करना आसान

लोहिया संस्थान में मनाया गया आर्थोडॉन्टिक दिवस

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए अब तार नहीं लगाना पड़ रहा है। एलाइनर (नजर न आने वाली पतली शीट) के माध्यम से दांतों को सीधा किया जा सकता है। खाना खाते समय और ब्रश करते समय इसको निकाला भी जा सकता है। यह जानकारी डॉ. शैली महाजन ने दी।

गुरुवार को दंत चिकित्सा विभाग की ओर से इंडियन आर्थोडॉन्टिक सोसाइटी के सहयोग से आर्थोडॉन्टिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर दंत संकाय की डॉ. शैली महाजन ने कहा कि मुड़े या दो दांतों के बीच में काफी स्थान होता है। इन्हें तार के सहारे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दांतों के इलाज के देरी नहीं करनी चाहिए। इससे समस्या बढ़ जाती है। वहीं नकली दांतों के इलाज के बारे में उन्होंने बताया कि नकली दांत लगाने के लिए उनकी माप बेहद जरूरी है।

परंपरागत तौर पर विभिन्न पदार्थों से तैयार शीट को मुंह में रखकर इसकी माप ली जाती है। इस प्रक्रिया में काफी दिन तक मुंह खराब रहता है। काफी लोगों को इस प्रक्रिया में उल्टी महसूस होती है। इसके बावजूद माप उतनी सटीक नहीं हो पाती है। डिजिटल स्कैनर के रूप में अब इसका विकल्प आ गया है। इस विकल्प की वजह से स्कैन के माध्यम से दांतों की सही माप ली जा सकती है। इससे दांत ज्यादा सटीक और अन्य दांतों के समान नजर आते हैं।

इस मौके पर डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि दांतों की बीमारियों के इलाज के प्रति लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। क्योंकि अभी भी लोग दांतों की बीमारी को तब तक गंभीर नहीं मानते जब तक दर्द बढ़ न जाए। उन्होंने कहाकि लोहिया संस्थान में दांतों का इलाज के साथ जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। ताकि दांतों की बीमारियों के प्रति लोग में संजीदगी बढ़े। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति जैन, डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल, रेजिडेंट्स डॉ. बबीता यादव, डॉ. श्वेता मेहता, डॉ. प्रियंवदा, डॉ. प्रियम अवस्थी, डॉ. अलीना, डॉ. दीप्ति, डॉ. प्रशंसा, अखिलेन्द्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...