back to top

पिछले 15 मैचों के मेरे स्कोर को देखे, कप्तानी पर कोई मसाला नहीं दूंगा : रहाणे

चेन्नई। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिक्य रहाणे ने उनकी फार्म (बल्लेबाजी लय) को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब में आलोचकों से कहा कि वे उनके पिछले 15 मैचों के रिकार्ड की जांच कर लें। रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे है और इंग्लैंड के खिलाफ यहां पहले टेस्ट मैच को 227 रन से गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी रहाणे का बचाव किया था।

रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम लगभग दो वर्षों के बाद घरेलू मैदान पर (टेस्ट) खेल रहे है। अगर आप पिछली घरेलू श्रृंखला के स्कोर को देखेंगे तो शायद वहां कुछ (बड़ा स्कोर) मिल जाए। रहाणे ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस श्रृंखला के एक मैच में 59 और 115 रन की पारियां खेली थी।

उन्होंने कहा, यह किसी व्यक्तिगत प्रदर्शन की जगह टीम के प्रदर्शन के बारे में है और मेरा ध्यान इस पर रहता है कि मैं टीम के लिए योगदान कैसे कर सकूं। अगर आप पिछले 10-15 टेस्ट मैचों के आंकड़े देखेंगे तो शायद आपको कुछ रन दिख जाएं। पिछले 15 टेस्ट में लगभग 1000 रन बनाने वाले उपकप्तान ने कहा, बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है, इस पर मेरा ध्यान नहीं रहता है।

रहाणे इस संवाददाता सम्मेलन में एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह दिखे जो रह सवाल का जवाब चतुराई से दे रहा था। उनसे जब पूछा गया कि पहले टेस्ट में खिलाड़ियों का बॉड़ी लैंग्वेज (भाव-भांगिमा) सकारात्मक नहीं लग रही थी क्या यह कप्तानी में बदलाव के कारण था। उन्होंने कहा, खेल में जब आपकी ऊर्जा थोड़ी कम हो जाए तो ऐसा होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि यह कप्तानी में बदलाव के कारण हुआ है। मैंने पहले भी कहा है कि विराट हमारे कप्तान है और रहेंगे।

उन्होंने कहा, अगर आप खोद कर कुछ मसाला निकालना चाह रहे है तो, दुर्भाग्य से आपको वह नहीं मिलेगा। बॉडी लैंग्वेज के नकारात्मक होने के कई कारण होते है पहले टेस्ट में शुरूआती दो दिनों के विकेट के कारण ऐसा हो सकता है। कई और कारण भी हो सकते है। चेतेश्वर पुजारा की ऑस्ट्रेलिया में बेहद धीमी बल्लेबाजी के बाद भारत में उनकी बल्लेबाजी में आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, टीम में उनकी बल्लेबाजी को लेकर कोई सवाल नहीं करता है। लोग बाहर क्या कहते है इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने बताया, वह जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया में खेले और यहां खेल रहे हैं वह हमारे लिए काफी जरूरी है। उन्हें लगभग 80 टेस्ट मैच खेले है और अपने खेल के बारे में वह अच्छे से जानते है, उनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठ सकता। उन्होंने मुंबई के अपने साथी खिलाफ रोहित शर्मा का भी बचाव करते हुए कहा, रोहित हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य है और वह 100 -150 रन नहीं बना पा रहे है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में, उन्हों अच्छी बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण यागदान दिया। दो (खराब) पारियां किसी को भी बुरा खिलाड़ी नहीं बनाती हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...